नियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महिम, होमेन्द का हुआ स्वागत

भास्कर न्यूज | कुरुद कुरूद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महिम शुक्ला व भखारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होमेन्द साहू के नियुक्ति पर दोनों पदाधिकारियों का फूल-माला, आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। कुरूद के पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि महिम शुक्ला निष्ठावान, सक्रिय कार्यकर्ता हैं। संगठन कार्य का अच्छा अनुभव के साथ कांग्रेस में उनका परिवार लंबे समय से कार्य करते आ रहा हैं। सभी मिलकर कांग्रेस के मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे। पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भखारा राजू साहू ने कहा कि नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष होमेन्द साहू सभी को साथ लेकर चलने वाले ऊर्जावान व्यवहार, कुशल नेतृत्व की क्षमता वाले साथी है। इस अवसर पर रामदत्त शुक्ला, रमेश्रर साहू, कामराय साहू, रवि शर्मा, शत्रुघन साहू, तारेन्द साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, राजू साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवव्रत साहू, जिला महामंत्री प्रमोद साहू, पार्षद मनीष साहू, रजत चन्द्राकर, उत्तम साहू, अर्जुन ध्रुव, मनोज अग्रवाल, लव चन्द्राकर, संतोष प्रजापति, तुकेश साहू, लेखराम साहू, खेमराज चन्द्राकर, भूषण चन्द्राकार सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *