हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-20 से बरामद युवती का शव पंजाब की क्लब डांसर का निकला। मृतका की शिनाख्त पंजाब के कपूरथला में मोहल्ला जट्ट पुरा की माधरी उर्फ सिमरन के तौर पर हुई है, जो मोहाली के जीरकपुर में लिव इन पार्टनर के साथ अक्तूबर 2025 से रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, शुरूआती जांच में पता चला है कि माधरी उर्फ सिमरन जीरकपुर के क्लबों में डांस करती थी। उसका लिव इन पार्टनर इंद्र भी जीरकपुर में ही उसके साथ रहता था। 13 नवंबर की रात को माधरी घर नहीं लौटी तो परिवार ने मामले की शिकायत जीरकपुर पुलिस से की थी। पुलिस ने प्रयास किए तो जीरकपुर के स्वास्तिक विहार निवासी विक्की ने शव की शिनाख्त की। उसने बताया कि मृतका माधरी उर्फ सिमरन है, जो उसके दोस्त इंद्र की लिव इन पार्टनर है। माधरी की मौत को पुलिस ने हत्या मानकर जांच शुरू कर दी है। 5 प्वाइंट में समझिए पूरी कहानी.. यहां जानिए पुलिस मामले में क्या-क्या कर रही… चल रही है मामले की जांच : ढाका
पंचकूला के सेक्टर-20 के एसएचओ सोमबीर ढाका ने बताया कि मृतका के हाथ पर लिखे नाम और जैकेट से पहचान हुई। मामले की जांच चल रही है। उनका प्रयास है कि जल्द ही मामले में खुलासा कर दिया जाएगा। वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।


