नई सरकार के एक साल में खंडवा को क्या मिला?:सवाल पूछा तो राम दांगोरे बोले- नेशनल हाईवे कंप्लीट हुआ

प्रदेश में मोहन सरकार को एक साल पूरा हो गया है। सरकार इसे जनकल्याण पर्व के रूप में मना रही है। इस दौरान रविवार को सरकार के फैसलों, विकास कार्यों को लेकर भाजपा ने प्रेसवार्ता की। प्रदेश प्रवक्ता राम दांगोरे ने सरकार की खूबियां गिनाई। इस दौरान महापौर अमृता यादव, भाजपा नेता मंगलेश तोमर आदि मौजूद रहे। स्थानीय विकास के संबंध में पूछा गया कि सालभर में जिले को मिली किसी एक सौगात के बारे में बता दीजिए। जवाब को लेकर सभी नेता एक-दूसरे की तरफ देखने लग गए। थोड़ी देर बाद दांगोरे ने कहा कि इस एक साल में नेशनल हाईवे (2017 में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत) कम्प्लीट हुआ है। राम दांगोरे ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 1 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की उन्नति के लिए किसान गरीब महिला और युवाओं के लिए सफलता के द्वार खोल दिए हैं। इससे इन वर्गों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है। मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों के लिए के लिए अच्छी खबर है, जल्द ही लाड़ली बहनों के खाते में अब 20वीं किस्त जनवरी 2025 में आएगी। लाड़ली बहनों के खाते में पहले एक हजार रुपए फिर धीरे-धीरे इससे बढ़ाकर तीन हजार रुपए तक किया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार दिवस के अवसर पर रिकॉर्ड 7 लाख युवाओं को 5 हजार करोड़ रुपए का स्वरोजगार ऋण वितरित किया गया। सभी शासकीय विभाग में लगभग एक लाख पदों पर भर्ती की जा रही है। प्रदेश के विश्वविद्यालय के कुलपति अब कुल गुरु कहलाएंगे। महिला सशक्तिकरण के लिए शासकीय सेवाओं में महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा। श्रीकृष्ण लीलाओं से जुड़े सभी तीर्थ स्थलों को जोड़कर पाथ-वे का निर्माण होगा। प्रत्येक नगरीय निकाय में गीता भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *