डूंगरपुर में एसडीएम कार्यालय का किया घेराव:कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, SIR में BLO पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप

डूंगरपुर में कांग्रेस ने एसआईआर कार्यक्रम के तहत बीएलओ पर सत्ता पक्ष के नेताओं के दबाव में काम करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में डूंगरपुर विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश घोगरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। विधायक गणेश घोगरा ने बताया कि वर्तमान में चल रही SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) प्रक्रिया में डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ सत्ता पक्ष के नेताओं के प्रभाव में काम कर रहे हैं। आरोप है कि सत्ता पक्ष के नेता बीएलओ के माध्यम से अपने समर्थकों के नाम गलत दस्तावेजों के आधार पर जुड़वा रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस समर्थकों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं। कांग्रेस का आरोप है कि उनके समर्थक नाम जुड़वाने के लिए परेशान हो रहे हैं। विधायक घोगरा ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में एसआईआर प्रक्रिया की निष्पक्ष और गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *