बैकुंठपुर| बड़गांव के जूनापारा तालाब मोड़ के पास 14 जनवरी शाम सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतकों की पहचान ग्राम बड़गांव निवासी लक्की सिंह व ग्राम के ही सुखनंदन के पुत्र अरबिंद पैकरा के रूप में हुई है। लक्की, अरबिंद और महेश कुमार सिंह गांव के दीपक किंडो से बाइक क्रमांक सीजी 15 डीटी 3787 मांगकर बैकुंठपुर बाजार जा रहे थे। बाइक लक्की चला रहा था। शाम 6 बजे जब वे जूनापारा तालाब मोड़ के पास पहुंचे, तभी बैकुंठपुर की ओर से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी।


