डीडवाना में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का किया घेराव:ढाणी में 4 साल से पेयजल संकट को लेकर धरने पर बैठे

डीडवाना जिले के मुख्यालय से सटी इण्डोलाव की ढाणी में पिछले 4 साल से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है। इस समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। नहरी परियोजना के तहत पाइपलाइन बिछाए जाने के बावजूद गांव में पानी की नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। पेयजल की कमी के कारण ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा
ग्रामीण टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं, जिसके लिए उन्हें प्रति टैंकर 500 से 600 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं। इससे उन पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। आंदोलन की दी चेतावनी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस पर कलेक्टर खड़गावत ने ग्रामीणों को पेयजल समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *