केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल आज राजगढ़ में:खिलचीपुर में अटल सुशासन भवन का करेंगे भूमिपूजन; गाड़ गंगा नदी के उद्गम स्थल भी जाएंगे

केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज (शुक्रवार) राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 2:30 बजे खिलचीपुर पहुंचेंगे। मंत्री यहां जनपद कार्यालय परिसर के पास अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत खिलचीपुर एवं जीरापुर) के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। सरपंचों से करेंगे संवाद भूमिपूजन के बाद वे सरपंच सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां पंचायत प्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मार्गदर्शन देंगे। गाड़ गंगा के उद्गम स्थल पर करेंगे पूजन शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्री ग्राम पंचायत संडावता (मलकाना) पहुंचेंगे। यहां वे गाड़ गंगा नदी के उद्गम स्थल पर पूजन करेंगे और आमजन से चर्चा करेंगे। इस दौरान जल संरक्षण, नदियों के पुनर्जीवन और जनभागीदारी जैसे विषयों पर बात होगी। प्रशासन ने दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *