श्यामपुर में जल सम्मेलन आयोजित:विधायक बोले- मंगलवार को पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का भूमिपूजन करेंगे पीएम मोदी

पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना के अंतर्गत रविवार को श्यामपुर में जल सम्मेलन आयोजित हुआ। विधायक सुदेश राय शामिल हुए। बता दें कि इस परियोजना का भूमि पूजन 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इसके साथ ही परियोजना का भूमि पूजन कार्यक्रम के साथ ही जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश में निरंतर विकास के अनेक कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार अनेक परियोजनाओं के माध्यम से किसानों के लिए सिंचाई आपूर्ती के इंतजाम कर रही है, ताकि किसानों को अपनी फसलों के पर्याप्त जल मिल सके। इससे फसल उत्पादन में वृद्धि के साथ-साथ किसानों की आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। पार्वती-काली सिंध-चंबल लिंक परियोजना भी उन्हीं परियोजनाओं में से एक है। इस परियोजना से जिले के अनेक गांवों के किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 दिसंबर को प्रदेश के साथ ही जिले के किसानों को इस परियोजना की सौगात देंगे। परियोजना से आमजन को पेयजल एवं किसानों को सिंचाई के लिए जल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि देश के हर गांव में रोड़ और किसानों के लिए सिंचाई का पर्याप्त साधन हो। उन्होंने कहा कि सरकार इस सपने को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और ऐसी अनेक परियोजनाएं चला रही है, जिससे सभी किसानों के लिए जल की आपूर्ति की जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *