इंदौर में अनुसूचित जाति युवजन समाज की विचोर गोष्ठी:बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धांतों और समाज के ज्वलंत मुद्दों पर हुआ विचार-विमर्श

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज मध्यप्रदेश शाखा इंदौर द्वारा 15 दिसंबर को अरिहंत नगर गोम्मटगिरि में प्रदेश संगठन मंत्री संजय डागर और प्रदेश प्रवक्ता हेमलता डागर के निवास स्थान पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष विकास फ़तरोड (राष्ट्रीय कर्मचारी कामगार महासंघ रजि.) की उपस्थिति में समाज के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही बाबा साहब अंबेडकर के विचारों पर चलकर सामाजिक जनजागरण, चिंतन- मनन व समाज बंधुओं- मातृशक्ति को लेकर विचार- विमर्श किया गया। समाज को नई दिशा और दशा देने के विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय कर्मचारी कामगार महासंघ रजि. प्रदेश उपाध्यक्ष विकास फ़तरोड का सम्मान भगवा दुप्पटा व पुष्पमाला पहनाकर अ.भा. अनुसूचित जाति युवजन समाज के प्रदेश महामंत्री बृजेश पारोचे, प्रदेश प्रवक्ता हेमलता डागर, संगठन मंत्री विक्की हरिवंशी, संजय डागर, ललित मंडलोई, प्रदेश महिला मंत्री अनिता जीनवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल थनवार, समाजसेवी पप्पू वर्मा, पार्वती कुशवाह, बादाम बेतोड़ ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र नाहर ने किया। आभार प्रदेश प्रवक्ता हेमलता डागर ने माना।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *