शिवपुरी की खनियांधाना तहसील के बमोरखुर्द गांव में राशन की दुकान से राशन की तौल में गड़बड़ी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दुकान का सेल्समैन खर्च चलाने के लिए कम राशन देने की बात करता नजर आ रहा है। वीडियो को एक ग्रामीण में सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दें कि वीडियो में दिख रहा है कि सेल्समैन हितग्राहियों को कम राशन दे रहे हैं। साथ ही कम राशन देने की बात भी स्वीकार कर रहा है। सेल्समैन ने कहा- मुझे दुकान का किराया निकालना है जानकारी के मुताबिक बामोरखुर्द गांव की राशन की दुकान पर सुरेंद्र पाल नाम का युवक राशन लेने पहुंचा था। यहां उसे 8 किलो चावल और 12 किलो गेंहू दिए गए। जब सुरेंद्र पाल ने दूसरे दुकान पर राशन का वजन करवाया तो 8 किलो की जगह 7.5 किलो किलो चावल और 12 किलो गेंहू की जगह 10 किलो 800 ग्राम गेंहू ही मिला। जब इसकी शिकायत राशन की दुकान के सेल्समैन गोविंददास विश्कर्मा की तो गोविंददास ने साफ शब्दों में कहा कि मुझे इस दुकान का किराया निकालने के साथ ही कुछ आदमियों का खर्चा भी निकालना हैं। यह खर्चा सरकार नहीं दे रही। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक ग्रामीण ने बना कर वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।


