शाजापुर PM कॉलेज में स्टार्टअप दिवस का आयोजन:विद्यार्थियों को उद्यमी बनने किया प्रेरित; सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

शाजापुर के पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शुक्रवार को स्टार्टअप दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराना था। सरकारी योजनाओं की जानकारी दी कार्यक्रम में जिला प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन शाजापुर, बलवंत सितोलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत चल रही रोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही स्वयं सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी बताया। स्टार्टअप से युवाओं को मिल रहे नए अवसर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. कपिल जाटव ने स्टार्टअप से जुड़ी जरूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा दे रही है, जिससे युवाओं के लिए खुद का काम शुरू करने के कई अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। विद्यार्थियों को उद्यमी बनने किया प्रेरित वाणिज्य विभाग के HOD डॉ. सुनील आडवानी ने उद्यमिता के महत्व पर बात रखी और विद्यार्थियों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. आर.सी. चौहान ने स्टार्टअप के उद्देश्य और इसके लिए मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. दौलतराम राठौर ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *