कांग्रेस ने SIR में गड़बड़ी और उनकी विचारधारा वाले लोगों का नाम काटे जाने का आरोप लगाकर आज प्रदर्शन किया। दरअसल, SIR के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने के आखिरी दिन बड़ी संख्या में फॉर्म 7 जमा करवाया गया। कांग्रेस का आरोप है कि बड़ी संख्या में फर्जीवाड़े से फॉर्म-7 (मतदाताओं के नाम काटे) जमा करवाया गया है। जोधपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर में मुस्लिम बाहुल्य वार्ड 7 और 8 में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम काटने की जानकारी है। कांग्रेस का आरोप है कि RSS के बीजेपी को लिस्ट देकर नाम कटवा रहा है। अलग-अलग जिलों में बीजेपी ने फर्जीवाड़े से कांग्रेस समर्थकों के नाम काटे गए है। कांग्रेस ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए प्रदेश के कोटा, अलवर, दौसा नागौर समेत कई जिलों में आज कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस के प्रदर्शन की PHOTOS कांग्रेस के प्रदर्शन की 4 बड़ी बात
1- RSS प्रशासन को नाम कटवाने के लिए लिस्ट दे रहा
नागौर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा ने कहा कि हमें ऐसे कई तथ्य मिले हैं, जिनसे स्पष्ट होता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से प्रशासन को नाम कटवाने के लिए सूचियां दी जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब संघ ही सूचियां बना रहा है और नाम तय कर रहा है, तो निर्वाचन आयोग की क्या भूमिका रह जाती है?” बांगड़ा ने इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताया। 2- कांग्रेस समर्थकों के नाम काटने का आरोप
उदयपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि उदयपुर शहर विधानसभा में भाजपा विधायक ताराचंद जैन और भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने शहर कांग्रेस कार्यकर्ता, अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम कटवाने की अर्जी दी। 3- भाजपा BLO 2 के हस्ताक्षर वाले फॉर्म 7 जमा करवाएं
जोधपुर में कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष ओंकार वर्मा ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर में मुस्लिम बाहुल्य वार्ड 7 और 8 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम काटने के लिए बड़ी संख्या भाजपा BLO 2 के हस्ताक्षर वाले फॉर्म 7 जमा करवाएं गए है। 4- फॉर्म-7 में पहले से डाटा भरकर BLOs को थमाया
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी एक्स पर लिखा था कि SIR प्रक्रिया के अंतिम दिन, एक सुनियोजित साजिश के तहत EROs के माध्यम से BLOs पर दबाव डाला गया कि वे कांग्रेस विचारधारा वाले मतदाताओं के नाम काटें। यहां तक कि फॉर्म-7 में पहले से डाटा भरकर BLOs को थमाया गया, जो सीधे तौर पर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर हमला है।
— ये खबर भी पढ़िए-
गहलोत बोले- BLO पर कांग्रेस का वोट काटने का दबाव:अलवर में SIR पर अचानक हजारों आपत्तियां आईं, कांग्रेस नेता भड़के
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एसआईआर के तहत दावे और आपत्तियां दर्ज करवाने के आखिरी दिन बीजेपी पर फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाते हुए तंज कसा। (पढ़िए पूरी खबर)


