पंजाब के लुधियाना में 10 दिन पहले खाली प्लाट मे एक शख्स की जली हुई लाश मिली थी। शव के 2 टुकड़े हुए थे और कुछ कुत्ते उसे नोच रहे थे। थाना मेहरबान की पुलिस ने इस हत्याकांड को सुलझा लिया है। हत्या करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मरने वाले व्यक्ति की घटना के समय पहचान नहीं हुई थी लेकिन पुलिस जांच के बाद जब उसकी पहचान हुई तो पुलिस ने उसके कमरे से लेकर घटना स्थल तक सभी सीसीटीवी कैमरें चैक किए जिस उपरांत पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी की बहन को करता था तंग,उतारा मौत के घाट मरने वाले का नाम संजय सिंह (42) निवासी ग्यासपुरा के रूप में हुई है। वह अपने इलाके की ही एक लड़की को तंग परेशान करता था। इसी कारण उस लड़की के भाई मुन्ना कुमार ने अपने दो साथी राजेश और मंगल की मदद से उसे मौत के घाट उतार दिया। खबर हम अपडेट कर रहे है


