REET के बांसवाड़ा में 17 हजार अभ्यर्थी, डिपो पर भीड़:उदयपुर के लिए लगाई 37 बसें, एडमिट कार्ड दिखाने पर कर सकेंगे ‘फ्री’ सफर

REET भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में छात्रों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन विभाग ने न केवल निशुल्क यात्रा की सुविधा दी है, बल्कि भारी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों का बेड़ा भी सड़कों पर उतार दिया है। बता दें कि रीट एग्जाम का शेड्यूल जारी हो चुका है। तय शेड्यूल के अनुसार 17 जनवरी से 21 जनवरी तक एग्जाम होंगे। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। ​उदयपुर मार्ग पर दोपहर 3 बजे से विशेष इंतजाम ​बांसवाड़ा से उदयपुर मार्ग पर अभ्यर्थियों की भारी तादाद को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। सामान्य दिनों में इस रूट पर 25 नियमित बसें चलती हैं, लेकिन परीक्षा के मद्देनजर 12 अतिरिक्त रोडवेज बसें तैनात की गई हैं। रोडवेज प्रशासन का लक्ष्य है कि अभ्यर्थियों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार न करना पड़े और वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें। ​आंकड़ों की नजर में सफर ​बस स्टैंड पर रही गहमागहमी, पुलिस ने संभाली कमान ​परीक्षा के चलते बस स्टैंड पर सुबह से ही युवाओं की लंबी कतारें नजर आईं। भीड़ को नियंत्रित करने और सुव्यवस्थित तरीके से बसों में बैठाने के लिए पुलिस प्रशासन और रोडवेज कर्मी तैनात रहे। सरकार के इस कदम से खासकर दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को बड़ी मदद मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *