जयपुर ईस्ट में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश:08 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, दो शातिर आरोपी अरेस्ट; गांव ले जाकर 7 से 8 हजार रुपए में बेचते थे

जयपुर शहर पूर्व में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व और पुलिस थाना जामड़ोली ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई कुल 08 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। हिस्ट्रीशीटर समेत दो आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में वीरेन्द्र उर्फ विक्रम मीणा (23 साल), निवासी महुआ, जिला दौसा जो कि थाना महुआ का हिस्ट्रीशीटर है और जिसके विरुद्ध एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं,और शैलेन्द्र कुमार जाटव (20 साल), निवासी महुआ, जिला दौसा जिसके विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मामला दर्ज हैं, शामिल हैं। संगठित गिरोह बनाकर करते थे चोरी डीसीपी ईस्ट संजीव नैन ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर जयपुर शहर में रात के समय और अवसर मिलने पर दिन में भी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी एक साथ 3 से 4 मोटरसाइकिलें चोरी कर जयपुर से बाहर गांव ले जाते थे, जहां पहले से तय ग्राहकों को 7 से 8 हजार रुपए में वाहन बेच दिए जाते थे। अब तक आरोपी जयपुर शहर से दो दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें चोरी करना कबूल कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि वाहन चोरी एवं संगठित अपराध की रोकथाम के लिए टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व सुखवीर सिंह (पु.नि.), प्रभारी जिला विशेष टीम जयपुर ईस्ट और प्रह्लाद नारायण (पु.नि.), थानाधिकारी पुलिस थाना जामड़ोली द्वारा किया गया। इन थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए वाहन गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस थाना जामड़ोली, खोह नागोरियान, कानोता, जयसिंहपुरा खोर तथा खेड़ली मोड़ (भरतपुर) क्षेत्र से चोरी की गई कुल 08 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण मामला दर्ज, पूछताछ जारी दोनों आरोपियों को पुलिस थाना जामड़ोली में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य चोरी की वारदातों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है। अभियान जारी रहेगा पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जयपुर पूर्व में वाहन चोरों के खिलाफ जिला विशेष टीम की सख्त और लगातार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *