भरतपुर कांग्रेस ने आज कलेक्टर और SDM को SIR प्रक्रिया को लेकर ज्ञापन दिया। इस दौरान जिला महामंत्री ने कहा कि यह काम किसी राजनीतिक दल के दबाव में किया जा रहा है। वोटरों के नाम काटने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। कई वोटरों के नाम काटने का भी काम किया जा रहा है। बल्क में दावे और आपत्तियां लेना गलत कांग्रेस जिला महामंत्री योगेश सिंघल ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा पूरे देश में SIR की प्रक्रिया चलाई जा रही है। जिसके तहत वोटरों का शुद्धिकरण करना प्रस्तावित है। राजस्थान के हर जिले में जिस तरह से यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उसमें काफी कमियां नजर आ रहीं हैं। इलेक्ट्रोल मैनुअल के अनुसार बल्क में दावे और आपत्तियों को नहीं लिया जा सकता। उसके बाद ऐसा हो रहा है। वोटरों के नाम काटने का हो रहा षड्यंत्र कई ऐसे वोटर हैं। जिनके पास पूरे कागजात हैं। उनके नाम कटवाने का एक षड्यंत्र रचा जा रहा है। इसके बारे में BLO को भी नहीं पता है। बल्क में इस बात आवेदन दिए जा रहे हैं कि यह लोग यहां के रहने वाले नहीं हैं। साथ ही ऐसे लोगों के नाम जुड़वाये जा रहे हैं जिनका उस क्षेत्र से कोई लेना देना नहीं है। कलेक्टर और SDM को दिया ज्ञापन किसी राजनीतिक दल के दबाव में आकर यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। आज कांग्रेस की तरफ कलेक्टर और SDM को ज्ञापन दिया गया है। जिसमें वोटर के आवेदन के शुद्धिकरण की मांग की जा रही है। साथ ही वोटर लिस्ट देने की भी मांग की गई है।


