खंडवा-इंदौर मार्ग पर 7 दिन भारी वाहनों की एंट्री बंद:नर्मदा जयंती स्पेशल ट्रैफिक प्लान: 19 से 25 तक भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा

नर्मदा जयंती पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने खंडवा-इंदौर मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 19 जनवरी की सुबह 6 बजे से 25 जनवरी की रात 12 बजे तक प्रभावशील रहेगा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि 25 जनवरी को नर्मदा जयंती के अवसर पर ओंकारेश्वर में ज्योतिर्लिंग दर्शन और नर्मदा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना रहती है। खंडवा-इंदौर मार्ग जिले का अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां भारी और हल्के वाहनों का आवागमन होता है। श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही, सार्वजनिक सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय प्रशासन द्वारा भारी मालवाहक वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं। बुरहानपुर की ओर से खंडवा जिले में प्रवेश करने वाले भारी वाहन ग्राम देशगांव से खरगोन की ओर कसरावद, खलघाट, महू होते हुए इंदौर की ओर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। इसी प्रकार, इंदौर से चलने वाले भारी वाहन महू से खलघाट, कसरावद, खरगोन होते हुए भीकनगांव मार्ग से देशगांव के रास्ते खंडवा-बुरहानपुर की ओर जाएंगे। आवश्यक सेवाओं संबंधी वाहनों को छूट इस प्रतिबंधात्मक आदेश से आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को पूर्ण रूप से मुक्त रखा गया है। इनमें दुग्ध आपूर्ति वाहन, नगर निगम और पुलिस वाहन, पानी टैंकर, फायर ब्रिगेड, सेना के वाहन, बिजली कंपनी के कार्य में लगे वाहन, एलपीजी एवं पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन वाहन, कृषि उपज मंडी में सब्जी ले जाने वाले वाहन तथा यात्री बसें शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *