डीग की नई सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाओ अभियान:नगर परिषद को विरोध का सामना करना पड़ा

डीग शहर की नई सब्जी मंडी में शुक्रवार दोपहर 2 बजे के बाद नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगर परिषद कर्मचारियों को कई बार लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। आयुक्त कुलदीप सिंह के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई की गई। जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण को हटाया गया। मंडी के दोनों ओर से करीब 20-20 फुट तक का अतिक्रमण हटाया गया। अभियान को देखने के लिए डीग शहर के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रामनरेश मीणा, एएसआई नौहबत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे।
नगर परिषद आयुक्त कुलदीप सिंह ने बताया कि अतिक्रमण करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर आयुक्त कुलदीप सिंह के साथ वरिष्ठ प्रारूपकार गौरव जांगिड़, नीटू पाराशर, राजाराम गुर्जर, गोविंद भूरीसिंह, योगेश, जमादार दीपक, ओमप्रकाश, जमादार याद राम और जमादार परसोत्तम सहित नगर परिषद के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *