राजस्थान दिनभर, 10 बड़ी खबरें:ट्रेन में महिला डॉक्टर का हंगामा; 9वीं क्लास की छात्रा पर तेजाब फेंका; शराब से भरी कार के साथ डूबे दोस्त

नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर चित्तौड़गढ़ से है। यहां बिजनेसमैन की कार ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 साल का बेटा बाल-बाल बच गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. गहलोत के इलाके में कटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम
कांग्रेस ने SIR में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि RSS लिस्ट देकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम कटवा रहा है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा में मुस्लिम बाहुल्य वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम काटने की जानकारी है। पूरी खबर पढ़ें 2. ट्रेलर से भिड़ी बिजनेसमैन की कार, 4 की मौत
चित्तौड़गढ़ में शादी समारोह से लौट रहे बिजनेसमैन की कार सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़ गई। हादसे में बिजनेसमैन, उसकी पत्नी सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि उनका 6 साल का बेटा बाल-बाल बच गया। कार का गेट काटकर शवों को बाहर निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें 3. जमीन के लिए ज्योति मिर्धा और चचेरे भाई आमने-सामने
नागौर में सियासी रसूख वाले मिर्धा परिवार में 150 गज जमीन को लेकर विवाद सोशल मीडिया पर पहुंच गया है। जोधपुर के सूंथला स्थित मिर्धा फार्म में समाधि स्थल को लेकर पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा के चचेरे भाई मनीष मिर्धा ने भावुक पोस्ट किया। ज्योति मिर्धा ने इसे जमीन कब्जाने की साजिश करार दिया। पूरी खबर पढ़ें 4. चपरासी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी
राजस्थान में कर्मचारी चयन बोर्ड ने चपरासी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। मेरिट के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सिलेक्ट किया गया है। 53 हजार 749 पदों के लिए हुई परीक्षा में 21 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हुए थे। पूरी खबर पढ़ें 5. वंदे भारत ट्रेन में महिला डॉक्टर का हंगामा, सीट के पास थूका
अजमेर से चंडीगढ़ जा रही वंदे भारत ट्रेन में एक महिला ने हंगामा कर दिया। महिला ने अन्य यात्रियों के साथ गाली-गलौज की। फिर बोतल से पानी पीकर कुल्ला किया और सीट के पास थूक दिया। महिला ने दावा किया कि वह डॉक्टर है। सूचना पर RPF जवान मौके पर पहुंचे और महिला को दूसरे कोच में शिफ्ट किया। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. स्कूल जा रही 9वीं क्लास की छात्रा पर तेजाब फेंका
श्रीगंगानगर में 9वीं क्लास की छात्रा पर बाइक सवार युवक ने तेजाब फेंक दिया। तेजाब छात्रा के चेहरे पर नहीं गिरा। हालांकि उसके कंधे और हाथ झुलस गए। पहचान छुपाने के लिए बदमाश ने हेलमेट पहन रखा था और बाइक की नंबर प्लेट को भी ढक रखा था। पूरी खबर पढ़ें 7. शराब से भरी कार के साथ डूबे 2 दोस्तों की मौत
टोंक में शराब के कार्टन से भरी कार तालाब में गिर गई। उसमें सवार सेल्समैन और उसके दोस्त की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ग्रामीणों को तालाब में कार नजर आई तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार से दोनों युवकों के शव बाहर निकाले। पूरी खबर पढ़ें 8. झोपड़ी में रखे 25 तोला सोने-चांदी के गहने, 10 लाख रुपए जले
जैसलमेर के धोलिया गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में तीन परिवारों के घर जलकर खाक हो गए। हादसे में करीब 25 तोला सोने-चांदी के गहने, 10 लाख रुपए कैश और साल भर का अनाज जल गया।आग 2 घंटे तक लगी रही, लेकिन दमकल मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने अपने संसाधनों से आग पर काबू पाया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. शादी में या घूमने जा रहे हैं तो पुलिस को सूचना दें
बाड़मेर शहर में अब कोई परिवार घर बंद कर घूमने या शादी में बाहर जाता है तो एक नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे सकता है। इसके आधार पर पुलिस उस मकान और मोहल्ले में विशेष निगरानी रखेगी। पुलिस ने ये नई व्यवस्था शहर में लगातार हो रही चोरियों को रोकने के लिए की है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. JLF में गांधी-सावरकर और जिन्ना पर होगी चर्चा
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में 17 जनवरी को सुधा मूर्ति, गौर गोपाल दास, अनुपमा चोपड़ा और भूमि पेडनेकर जैसे नाम अलग-अलग सेशन में नजर आएंगे। इन खास सेशंस में गांधी, सावरकर और जिन्ना पर चर्चा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *