हरियाणा से बगैर दुल्हन लौटी पंजाब से आई बारात:कास्ट छिपाकर कराया रिश्ता, लड़की ने ऐन वक्त किया मना; यमुनानगर थाने में कई घंटे हंगामा

हरियाणा के यमुनानगर के शुक्रवार को निकाह के लिए पंजाब से आई बारात को बगैर दुल्हन ही लौटना पड़ा। दुल्हन और उसके लड़की के परिजनों ने कास्ट छिपाकर धोखे से शादी करने का आरोप लगाते हुए रिश्ते से मना कर दिया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। बाराती भी रिबन-फूलों से सजी गाड़ी लेकर थाने पहुंच गए। दूल्हा-दुल्हन को भी बुला लिया गया। इसके बाद दोनों पक्षों की सुनवाई हुई। काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप चलते रहे, जिसके कारण विवाद का हल नहीं निकल सका। कई घंटे हंगामे के बाद पुलिस ने दुल्हन को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। यहां मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान कराए गए। युवती ने भी शादी से साफ मना कर दिया और माता-पिता के साथ रहने की बात कही। युवती के बयान के बारे में जैसे ही दूल्हा पक्ष को पता चला, वैसे ही बारात पंजाब वापस लौट गई। कैसे बिना दुल्हन लिए लौटी बारात, यहां जानिए पूरा मामला… लड़की बोलीं- नहीं करनी शादी, माता-पिता के साथ जाऊंगी
उधर, इस मामले में चौकी प्रभारी राजीव ने बताया कि लड़की पक्ष की ओर से शिकायत भी दी गई। मामले का हल नहीं निकलने पर उन्होंने लड़की को वन स्टॉप सेंटर में छोड़ दिया। लड़की के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने पर उसने इस शादी से साफ तौर पर मना कर दिया। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। साथ ही बारात को बगैर दुल्हन ही वापिस अपने पंजाब लौटना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *