अमित शाह के कार्यक्रम में मंच से गिरे 2 भाजपाई:जिला पंचायत सदस्य अस्पताल में भर्ती, महिला को भी आई चोट

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान भाजपा के 2 नेता मंच से नीचे गिर गए। जिला पंचायत सदस्य को गंभीर चोट आई है। जिसके बाद उन्हें कार्यक्रम स्थल से स्ट्रेचर के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। वहीं एक BJP की महिला नेता को भी चोट आई है। दरअसल, जगदलपुर के इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में बस्तर ओलिंपिक कार्यक्रम के समापन में गृहमंत्री अमित शाह ने शिरकत की। शाह के लिए एक विशाल मंच बनाया गया था। उनके मंच के दोनों तरफ बगल में जनप्रतिनिधियों के लिए भी मंच बनाया गया था। यहां सिटिंग अरेंजमेंट के दौरान 2 मंच के बीच में करीब डेढ़ फीट का गैप रख दिया गया था। जिसे रेड कार्पेट से ढक दिया गया था। वहीं शाह के कार्यक्रम से चंद मिनट पहले जनप्रतिनिधि मंच पर बैठने के लिए पहुंचे। भानपुरी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य निर्देश दीवान यहां गिर गए। जिससे उनके सीने और पैर में गंभीर चोट आई। जिसके बाद फौरन मेडिकल की टीम को यहां बुलाया गया। टीम ने उनका प्राथमिक उपचार किया और स्ट्रेचर के माध्यम से उन्हें अस्पताल लेकर गए। कुछ ही देर के अंदर भाजपा की एक और महिला कार्यकर्ता भी यहां से नीचे गिर गई। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महिला को बाहर निकाला। उन्हें भी गंभीर चोट आई। इसके बाद से इस खराब व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। एक के बाद एक जब लोग नीचे गिरते गए तो भाजपा नेताओं ने ही एक टी टेबल को उठाकर वहां रख दिया था। बाद में पुलिस के एक जवान को उस जगह पर तैनात किया गया। ताकि कोई दूसरा व्यक्ति उस जगह से नीचे न गिर पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *