विवादों के बाद आखिरकार डॉ. महेश मंगल की विदाई:डॉ. अनिल गुप्ता को RUHS, डॉ. राजाराम को जयपुरिया हॉस्पिटल के अधीक्षक बनाया; पिछले माह दौरे के दौरान पीएचएस हुई थी नाराज

लम्बे समय से विवादों में चल रहे जयपुरिया हॉस्पिटल और राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS) हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. महेश मंगल को सरकार ने आज आखिरकार हटा दिया। पिछले दिनों जब प्रमुख शासन सचिव हेल्थ (पीएचएस) ने जब जयपुरिया हॉस्पिटल का दौरा किया था, जब वह डॉ. मंगल की कार्यशैली से काफी नाराज दिखी थी। इसके बाद आज आरयूएचएस प्रशासन ने महेश मंगल को हटाकर उनकी जगह डॉ. अनिल गुप्ता को आरयूएचएस हॉस्पिटल और डॉ. राजाराम बासीरा को जयपुरिया हॉस्पिटल में अधीक्षक का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है। दरअसल पिछले दिनों प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने जयपुरिया हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया था। हॉस्पिटल में दौरे के दौरान कई अव्यवस्थाएं दिखी। वहीं कई नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्यों ने भी डॉ. महेश मंगल के गलत बर्ताव को लेकर शिकायत की थी। इस दौरे के बाद प्रमुख शासन सचिव ने अधीक्षक और दूसरे प्रशासनिक अधिकारियों से एक हॉस्पिटल में ही एक मिटिंग की थी, जिसमें डॉ. मंगल के बिहेवियर को लेकर जमकर फटकार लगाई थी। साथ ही हॉस्पिटल में बिगड़ती व्यवस्थाओं पर भी खासी नाराज हुई थी। आपको बता दें कि जयपुरिया हॉस्पिटल में अधीक्षक रहते हुए डॉ. महेश मंगल को मौजूदा सरकार ने ही आरयूएचएस हॉस्पिटल के अधीक्षक का अतिरिक्त चार्ज सौंपा था। इनको सौंपी जिम्मेदारी आरयूएचएस के कुलगुरू की तरफ से जारी आदेशों में ऑर्थोपेडिक्स डिपार्टमेंट के एचओडी और सीनियर प्रोफेसर डॉ. अनिल गुप्ता को आरयूएचएस के अधीक्षक का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया। जबकि जयपुरिया हॉस्पिटल में नियुक्त अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. राजाराम बासीरा को अधीक्षक का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *