AAP ने राजिम मेला आयोजन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया:कहा-जम्बूरी आयोजन में करीबियों को काम सौंपा;मेले में भी 7 करोड़ के टेंडर आवंटित किए

राजिम मेला कल्प कुंभ के आयोजन को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़े भ्रष्टाचार की आशंका जताई है। गरियाबंद में प्रदेश सचिव अनुषा जोसेफ ने आरोप लगाया है कि मेला आयोजन में पारदर्शिता का अभाव है और जिस तरह से टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई है, वह गंभीर अनियमितताओं की ओर इशारा करती है। अनुषा जोसेफ ने कहा कि पहले बालोद के जम्बूरी आयोजन में भी बिना निर्धारित प्रक्रिया के अपने करीबी लोगों को काम सौंपा गया था। उसी तरह अब राजिम मेले में भी 3 जनवरी को टेंडर अपलोड कर 10 जनवरी तक मात्र सात दिनों में लगभग 7 करोड़ रुपए के टेंडर जल्दबाजी में आवंटित कर दिए गए। प्रदेश सचिव ने कहा कि बड़े आयोजनों के लिए सामान्यतः टेंडर प्रक्रिया में लगभग 30 दिन का समय लगता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया, जिसमें गरियाबंद कलेक्टर और संस्कृति विभाग की भूमिका संदिग्ध है। भाजपा पर कमीशनखोरी का आरोप, जांच की मांग आम आदमी पार्टी के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि भाजपा सरकार राजिम मेले जैसे पवित्र आयोजन में भी कमीशनखोरी करना चाहती है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और गरियाबंद कलेक्टर और संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच हो। जांच नहीं हुई तो उग्र आंदोलन की चेतावनी इमरान खान ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस मामले में शीघ्र संज्ञान नहीं लिया, तो आम आदमी पार्टी उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *