पाली में जीजा ने किया साले का मर्डर:पति-पत्नी में झगड़ा होते देख साले ने बीच-बचाव किया, नाराज जीजा ने मारा चाकू

पाली में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां जीजा ने अपने 22 साल के साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसका कसूर बस इतना था कि बहन-बहनोई को झगड़ते देख उसने बीच-बचाव किया। इससे नाराज होकर जीजा ने घर में रखे चाकू से साले पर हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी जीजा को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीण सीओ अमरसिंह ने बताया कि पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के खांडी गांव में शुक्रवार शाम करीब छह बजे घटना हुई। जोधपुर जिले के रोहिसा (लूणी) निवासी 24 साल का प्रकाश खांडी (रोहट) अपने ससुराल आया था। इस दौरान उसकी अपनी पत्नी लक्ष्मी से किसी बात को लेकर बहस हो गई। यह देख उसके 22 साल के साले कैलाश पुत्र बिंजाराम सरगरा ने बीच-बचाव कर दोनों में समझाइश की। इससे जीजा प्रकाश नाराज हो गया। और रसोई में रखे चाकू से वार से कैलाश पर वार कर दिया। लहूलुहान हालत में उसे रोहट हॉस्पिटल लाया गया। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बॉडी रोहट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। और मामले में आरोपी जीजा को हिरासत में लेकर जांच शुरू की। 5 साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार रोहिसा (लूणी) निवासी 24 साल का प्रकाश की शादी करीब पांच साल पहले पाली जिले के खांडी (रोहट) निवासी लक्ष्मी से हुई थी। लक्ष्मी चार-पांच दिन पहले अपने पीहर आई थी। शुक्रवार शाम को आरोपी जीजा भी अपने ससुराल आया था। इस दौरान यह घटना हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *