हाई-वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से बिजली कर्मचारी झुलसा:बिजली पोल पर काम करते समय हादसा, हॉस्पिटल में भर्ती

आनंदपुरी थाना क्षेत्र के फलवा-वरेठ गांव में शुक्रवार को बिजली के पोल पर कार्य करते समय एक ठेका कर्मी हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। ​जानकारी के अनुसार, नवागांव निवासी प्रकाश पुत्र सोहनलाल बिजली विभाग में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार को फलवा गांव में विद्युत लाइन ठीक करने के लिए पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और पोल पर ही झुलस गया। ​हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। घायल प्रकाश को तत्काल स्थानीय आनंदपुरी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने शुक्रवार देर शाम उसे महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। ​परिजनों ने बताया कि प्रकाश को एमजी अस्पताल के वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। करंट से शरीर के कई हिस्से झुलस गए हैं, फिलहाल स्थिति स्थिर बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *