छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक ही दुकान में दो बार चोरी की घटना घटित हुई। इसमें दो चोरों ने फ्रिज व एसी के स्पेयर पार्ट्स दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के सामान को दो अलग अलग कबाड़ियों के पास बेच दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच की और दो शातिर चोर समेत चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। मामले में खुलासा करते हुए सीएसपी अभिनव उपाध्याय ने बताया कि चक्रधर नगर क्षेत्र में रहने वाले रजनिश सिंह 55 साल का इंडस्ट्रीयल एरिया में स्वराज रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशन की दुकान है। जहां स्पेयर पार्ट्स की बिक्री के साथ एसी, फ्रीज के सुधार का काम किया जाता है। 2 अक्टूबर की रात को उसके दुकान के पीछे शटर में लगे ताला को तोड़कर अज्ञात चोरों ने एसी के कॉपर पाइप तथा स्पेयर पार्ट्स व नगदी 17 हजार रूपए की चोरी किए थे। इसके बाद उसी दुकान से अज्ञात चोरों ने 27 नवंबर को एसी पाईप की चोरी कर लिए थे। पूछताछ कड़ाई से करने पर जुर्म कबुला
दोनों ही मामलों में रजनिश सिंह ने चक्रधर नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। मामले में पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही थी। तभी पुलिस को इस चोरी में आईटीआई काॅलोनी अंबेडकर आवास में रहने वाला दुर्गेश देवांगन 28 साल व चंदन राय 23 साल के शामिल होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया, तो पहले उन्होंने टालमटोल जवाब दिया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने दो बार चोरी करना कबुल किया।
चोरों ने ऐसे दिया घटना को अंजाम
सीएसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 2 अक्टूबर की दोपहर में दोनों मिले और रात को चोरी करने का प्लान बनाया। इसके बाद दुकान के पीछे शटर में लगे ताले को लोहे के राड से तोड़कर अंदर घुसकर एसी के कॉपर पाइप तथा स्पेयर पार्ट्स तथा नगदी रकम 17 हजार रूपए को चोरी कर लिए।
इंदिरा नगर के कबाड़ी को बेचा
दूसरे दिन दोनों चोरी किए गए सामान को बोरी में भरकर ज्यूपीटर स्कूटी में लेकर इंदिरा नगर के आशिक कबाड़ी की दुकान जाकर आशिक रब्बानी को बेच दिए। जिससे उन्हें 6 हजार रूपए मिला और बाकी रूपए आशिक कबाड़ी कुछ दिन बाद ले जाना बोला। इसके बाद फिर से दोनों ने 27 नवबंर की रात को दुकान के पीछे के शटर के ताला को तोड़कर एसी के पाइप को चोरी कर ले गए। अगले दिन कार में भरकर भूपदेवपुर के लड्डू कबाड़ी के कबाड़ी दुकान में जाकर 30 हजार रूपए में बेच दिए। चोरी किए गए सामानों की बिक्री से मिल 6 हजार, 30 हजार तथा गल्ला से चोरी किए हुए 17 हजार कुल 53 हजार रूपए को दोनों ने आपस में बांट लिया था।
कबाड़ी दुकान में पुलिस ने दी दबिश, एक कबाड़ी फरार
आरोपियों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस इंदिरा नगर के आशिक कबाड़ी और भूपदेवपुर के लड्डू कबड्डी की दुकान में पुलिस ने दबिश दी। जहां आरोपी आशिक रब्बानी और लड्डू कबाड़ी का साला शेख मुस्ताक अहमद को गिरफ्तार किया गया। आशिक कबाड़ी की़ दुकान में बेचा गया एसी, स्पेयर पार्ट्स करीब 75 हजार रूपए व लड्डू कबाड़ी की दुकान से करीब 80 हजार रूपए के स्पेयर पार्ट्स, काॅपर तार समेत अन्य सामान बरामद की गई है। ऐसे में डेढ़ लाख रूपए के स्पेयर पार्ट्स व अन्य समेत चोरी के लिए इस्तेमाल किए गए 5 लाख की कार व स्कूटी को जब्त किया गया है। मामले में आरोपी लड्डू कबाड़ी फरार है जिसकी पतासाजी पुलिस द्वारा की जा रही है।


