बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव:पुलिस लाइन के पास स्थानीय लोगाें ने देखा; वन विभाग ने शुरू की जांच

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से जुड़े क्षेत्र में शुक्रवार को एक बाघ का शव मिला। सूचना मिलते ही उमरिया सामान्य वन मंडल और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस लाइन के पास मिला शव यह मामला जिला मुख्यालय से सटे पुटपुरा क्षेत्र, पुलिस लाइन के पास का है। यहां बाघ के एक जगह निष्क्रिय पड़े होने की सूचना मिली थी। बाघ को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण और लोग मौके पर जमा हो गए। कोई हलचल नहीं होने पर दी गई सूचना जब काफी देर तक बाघ में कोई हलचल नहीं हुई, तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और बाघ की जांच की। प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत की पुष्टि हुई। जनवरी में तीसरे बाघ की मौत बताया जा रहा है कि जनवरी महीने में बांधवगढ़ क्षेत्र में यह तीसरे बाघ की मौत है। इसके अलावा, इसी क्षेत्र से एक शावक के लापता होने की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी तलाश जारी है। पोस्टमॉर्टम से पता चलेगा कारण वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघ की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *