बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर मंगलवार को समाप्त हो गया। इसके बाद रांची का मौसम साफ हो गया। बादल छंटने के साथ ही ठंड बढ़ गई है। कनकनी के साथ हवा चलने से दिन में हल्की धूप होने के बावजूद मौसम सर्द हो गया है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, अगले पांच दिनों तक ठंड से राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि, दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। सुबह और शाम में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। मैकलुस्कीगंज का तापमान 80 पहुंचा मैकलुस्कीगंज सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार की सुबह कोहरे के बीच हुई। इस कारण मैकलुस्कीगंज में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पहुंच गया है। विजिबिलिटी भी 5 मीटर से भी कम रही।