फाजिल्का में नकली करेंसी समेत युवक अरेस्ट:टैटू बनाने की आड़ में कलर प्रिंटर से छपाई, 500,200 और 100 के फर्जी नोट बरामद

फाजिल्का जिले में जलालाबाद की थाना अमीर खास पुलिस ने एक व्यक्ति को करीब 62 हजार 200 की भारतीय जाली करेंसी समेत गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी टैटू बनाने की दुकान चलाता है। टैटू बनाने की आड़ में कलर्ड प्रिंटर लगाकर जाली करेंसी छापी जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशा करने का आदी है। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि अमरजीत सिंह निवासी बूरवाला टैटू बनाने का काम करता है। टैटू बनाने की आड़ में वह अपनी दुकान में कलर प्रिंटर रखकर 500, 200, 100 और 50 के नोट की फोटोकॉपी करके जाली करेसी तैयार करता है और बाजार में चलाता है। श्मशान घाट में बैठा कर रहा था नशा आरोपी आज भी धुंध का फायदा उठाते हुए अपनी बाइक पर घूम रहा है। इस वक्त आरोपी श्मशान घाट शमशुद्दीन चिश्ती में बैठा नशे का सेवन कर रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर रेड कर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर जाली करेंसी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से 62 हजार 100 रुपए की जाली भारतीय करेंसी बरामद हुई है। इसके अलावा नशा करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला लाइटर, सिल्वर पन्नी व अन्य सामान भी बरामद हुआ है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *