बठिंडा में ASI ने महिला किसानों से की बदसलूकी:विरोध प्रदर्शन के दौरान मांगी माफी, बठिंडा में किसान आंदोलन में शामिल थी

बठिंडा में डीसी कार्यालय के बाहर चल रहे किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ने किसान महिलाओं के साथ कथित तौर पर बदसलूकी की। घटना के बाद, भारी भीड़ देखकर एएसआई ने खुद को बचाने के लिए मिनी सचिवालय की कैंटीन में शरण ली। बाद में, उसे मौके पर बुलाकर महिलाओं से माफी मंगवाई गई। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष शिंगारा सिंह मान ने बताया कि केंद्र सरकार के खिलाफ उनका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बुजुर्ग महिलाएं शामिल थीं। जब ये महिलाएं मिनी सचिवालय में बने बाथरूम का उपयोग करना चाहती थीं, तो एक पुलिसकर्मी ने उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। सार्वजनिक रूप से महिलाओं से माफी मंगवाई इस घटना के विरोध में किसानों ने तुरंत प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले एएसआई जगजीत सिंह ने किसानों का गुस्सा देखकर खुद को बचाने के लिए कैंटीन में घुसना उचित समझा। किसानों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए, थाना सिविल लाइन के एसएचओ हरजीवन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने एएसआई जगजीत सिंह को धरने स्थल पर बुलाया और सार्वजनिक रूप से महिलाओं से माफी मंगवाई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *