राजस्थान के टोंक में बारूद और हथियार बनाने के कारखाने पकड़े गए हैं। जिला स्पेशल टीम (DST) ने तीन ठिकानों पर छापा मारा, जिसमें बड़ी संख्या में हथियार और असला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम कार्रवाई का खुलासा किया। एसपी राजेश कुमार मीना के अनुसार शुक्रवार को टोंक के कोतवाली थाना क्षेत्र, टोंक और देवली थाना क्षेत्र में सूचना पर एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान भारी मात्रा में बारूद, अवैध हथियारों के पुर्जे जब्त किए है। जब्त किए सामग्री में बड़ी मात्रा में बारूद, पोटाश, बारूद बनाने का शोरा, गनचाप, व्हाइट गन पाउडर, लोहे के छरें, बंदूक के ट्रिगर, बंदूक कबानी, भारी मात्रा में टोपीदार बंदूके व अवैध हथियार बनाने के पुर्जे और 6 तलवारें भी शामिल हैं। यह बारूद और अन्य सामान खेतों की रखवाली में काम आने वाली बंदूके व जंगली जानवरों के शिकार में काम आने वाली बंदूकों में इस्तेमाल होने की आशंका है। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया- मामले में मोहम्मद अतीक (65)पुत्र अलाउद्दीन निवासी मोहल्ला शोरगरान थाना कोतवाली और राजू(57) पुत्र स्व. नारायण लाल निवासी पटवा बाजार को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों घर में ही बारूद और हथियार के पुर्जे बनाने का कारखाना चला रहे थे। अब पढ़िए- किस ठिकाने पर क्या मिला?


