श्रीगंगानगर में 12वीं की छात्रा दूसरी मंजिल से गिरी, मौत:मां-भाई साथ थे, लेकिन बचा नहीं पाए; प्रैक्टिकल देने आई थी

श्रीगंगानगर के एसडी गर्ल्स स्कूल में शुक्रवार की शाम एक 18 साल की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कक्षा 12वीं की छात्रा रमनदीप कौर पुत्री विजयकुमार प्रैक्टिकल परीक्षा देकर लौट रही थी, तभी वह स्कूल की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे के वक्त उसकी मां और भाई साथ थे, लेकिन सबकुछ इतना तेजी से हुआ कि वे कुछ कर नहीं पाए। जानकारी के अनुसार- हादसा करीब सवा 4 बजे हुआ, जब छात्रा रमनदीप स्कूल की दूसरी मंजिल से गिर पड़ी। रमनदीप शुक्रवार को सिर्फ प्रैक्टिकल देने स्कूल आई थी। उसकी तबीयत पहले से खराब चल रही थी, इसलिए मां और भाई उसे बाइक पर लेकर आए थे। परीक्षा लैब के बाहर वे इंतजार कर रहे थे। परीक्षा पूरी होने के बाद जब वे उसे लेकर जा रहे थे, लेकिन हादसा हो गया। स्कूल स्टाफ की मदद से उसे फौरन नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां एमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। परिवार पुरानी आबादी टावर रोड के निकट रहता है। थानाधिकारी बोले- गहन जांच कर रहे हैं
कोतवाली थाना के कार्यवाहक थानाधिकारी रामेश्वरलाल बिश्नोई सूचना मिलते ही अस्पताल पहुंचे और फिर स्कूल जाकर घटनास्थल का जायजा लिया। सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि फिलहाल हादसा माना जा रहा है, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों के चलते गहन जांच की जा रही है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सटीक कारण स्पष्ट होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *