जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के भाई के यहां छापा:विदिशा में ठेकेदार दिलीप रघुवंशी के दफ्तर में IT कर रही जांच; अन्य ठिकानों पर भी दबिश

विदिशा में आयकर विभाग (Income Tax) ने शुक्रवार को शेरपुरा स्थित समाधान अपार्टमेंट में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के भाई और प्रतिष्ठित ठेकेदार दिलीप रघुवंशी के कार्यालय पर छापा मारा है। टीम फिलहाल ठेकेदार से जुड़े वित्तीय दस्तावेजों, बैंक लेन-देन और अन्य रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। कार्रवाई के चलते अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। आय से अधिक संपत्ति का मामला सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति और टैक्स चोरी (कर-अघोषणा) से जुड़े मामले में की जा रही है। आयकर विभाग की इस छापेमारी को जिले की बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। अधिकारियों की गाड़ियां अपार्टमेंट के बाहर खड़ी हैं और अंदर दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। जांच के बाद साफ होगी तस्वीर आयकर विभाग ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल कार्रवाई जारी है। देखिए कार्रवाई के दौरान की तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *