मकराना में ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत:शव मॉर्च्युरी में रखवाया, परिजनों को दी सूचना; मकराना-बोरावड़ रेल लाइन पार करते हादसा हादसा

मकराना क्षेत्र में जोधपुर से जयपुर की ओर जा रही ट्रेन संख्या 22978 की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा मकराना और बोरावड़ के बीच रेल किलोमीटर संख्या 67/1-2 पर उस समय हुआ, जब व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की हुई पहचान हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 50 वर्षीय वृंदावन रेकवार पुत्र रामदयाल रेकवार के रूप में हुई है। वह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के डिकोली गांव का निवासी बताया गया है। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। आरपीएफ इंचार्ज जगदीश प्रसाद, कॉन्स्टेबल मुकेश दारवाल और श्यामलाल के साथ जीआरपी से हेड कॉन्स्टेबल पूनमचंद आचार्य, महिला कॉन्स्टेबल बेबी डारा और पोइसमैन विक्रम चौधरी मौके पर मौजूद रहे। शव मॉर्च्युरी में रखवाया, परिजनों को दी सूचना पुलिस टीमों ने 108 एम्बुलेंस को बुलाकर मृतक के शव को उप जिला चिकित्सालय मकराना की मॉर्च्युरी में भिजवाया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। रेलवे प्रशासन ने आमजन से रेलवे लाइन पार करते समय सतर्कता बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *