लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर:सीएम ने महिलाओं को गैस रिफिलिंग करने 90 करोड़ दिए; सोहागपुर में कॉलेज खोलने की घोषणा

नर्मदापुरम के माखननगर में सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने शुक्रवार को लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर की। 29 लाख महिलाओं को गैस सिलेंडर रिफिलिंग करने 90 करोड़ की रुपए राशि भेजी। 1.37 करोड़ रुपए की लागत से बने नए रेस्ट हाउस का लोकार्पण किया। ‘लाड़ली बहना योजना’ के तहत महिलाओं के खाते में सीएम ने 32वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की है। सीएम ने दादा माखन लाला चतुर्वेदी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। सीएम ने बनखेड़ी नर्मदापुरम स्टेट हाईवे को फोरलेन के लिए स्वीकृति करने, सोहागपुर में सरकारी कॉलेज खोलने की घोषणा की। अभी नर्मदापुरम से बनखेड़ी गाडरवाड़ा स्टेट हाईवे टु लेन है। आवाजाही ज्यादा होने से दिक्कत होती है। इधर गुर्रा से रामपुर जाने के बीच में जो रेल फाटक है उसके ऊपर ओवरब्रिज बनेगा। इटारसी और माखननगर को सीधा जोड़ने के लिए मरोड़ा से रजौन तक तवा नदी पर नया ओवर ब्रिज बनेगा। कांग्रेस पर कसा तंज, बोले- और राशि बढ़ाएंगे
सीएम डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कांग्रेस बोलती है लाडली बहना के रुपए से शराब पी जाते हैं। कांग्रेस भले ही कुछ भी कहती रहे पर भरोसा बहनों के हाथों में रुपए जाते है तो वो एक-एक रुपए का सदुपयोग करती है। घर परिवार का पहले सोचती हैं फिर आखिरी में खुद का सोचती है। हम राशि और बढ़ाएंगे। इंदौर में दूषित पानी पीने से मौतों पर बोले सीएम
इंदौर दूषित जल पीने से हुई मौतों के मामले में कांग्रेस के सवाल पर सीएम ने जबाव दिया। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा भोपाल गैस त्रासदी कांड कांग्रेस के शासनकाल में हुआ है। यूनियन कार्बाइड कंपनी के मालिक वारेन एंडरसन को भगाने का श्रेय केवल कांग्रेस को है। राहुल गांधी को अपने पूर्वजों की गलतियों के लिए माफी मांगना चाहिए। राहुल गांधी ने भगवान राम पर सवाल उठाए। उन्होंने उनके जन्म का प्रमाण मांगा। भगवान के जन्म का प्रमाण भी मिला और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जब मंदिर बना तो आज तक वो राम मंदिर में दर्शन करने तक नहीं पहुंचे। उन्हें माफी मांगना चाहिए। कर्नाटक में मौत हुई तो चुप रहे, एमपी में हाय रे-हाय रे कर रही है। लाशों पर राजनीति करने वाले कांग्रेस कान खोलकर सुन लो जनता तुम्हारे बहकावे और नाटक में आने वाली नहीं है। लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर
मुख्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 1836 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। इसके अलावा एलपीजी गैस कनेक्शनधारी, गैर प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और विशेष पिछड़ी जनजातीय बहनों (करीब 29 लाख हितग्राही) को सितंबर और अक्टूबर 2025 की गैस रिफिल सब्सिडी के 90 करोड़ रुपए भी ट्रांसफर की। इसमें जिले की 51,000 हितग्राही शामिल हैं। इन कामों को पूरा करने की घोषणा
विधायक विजयपाल की मांगों पर सीएम ने पूरा करने की घोषणा की। विधानसभा क्षेत्र सोहागपुर के विकासखंड माखन नगर में आने वाले ग्रामों का सीमांकन मिसल नक्शा, शीट दुरुस्त करने, एसडीएम कार्यालय सोहागपुर, तहसील कार्यालय माखननगर का नया भवन बनाने, शासकीय महाविद्यालय माखननगर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए, सेमरी हरचंद में 5000 गायों के लिए गोशाला बनाने, डेढ़ सौ एकड़ में रहेगी। सोहागपुर से लगे हुए ग्राम बिछुआ, छेड़का, सियार खेड़ा ,टेकापार में किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध सिंचाई योजना कैबिनेट से मंजूर कराई कराने की घोषणा की। माखन नगर में बच्चों के लिए खेल स्टेडियम, माखननगर में माखन दादा के नाम लिखे चार प्रवेश, ग्राम कोठारिया से बीज निगम फॉर्म तक डिवाइडर एवं सड़क चौड़ीकरण करने, माखन नगर परिषद को एक ओर फायर ब्रिगेड देने, टंचिंग ग्राउंड पर स्टेडियम बनाने समेत अन्य मांगों को पूरा करने की सीएम ने घोषणा की है। सीएम के पास बैठे सुरेश पचौरी
सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह राजपूत, भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राधा पटेल, विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीताशरन शर्मा, प्रेम शंकर वर्मा, ठाकुरदास नागवंशी मौजूद रहे। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। दो साल पहले ही उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ भाजपा में शामिल हुए। मंच पर मुख्यमंत्री यादव के ठीक बाजू में उन्हें बैठने के लिए स्थान मिला। इसके कई मायने निकल रहे है। सीएम का जगह-जगह फल, लड्डू से तुलादान
माखनलाल चतुर्वेदी प्रतिमा स्थल से सभास्थल तक सीएम का जगह जगह स्वागत हुआ। 8 स्थानों पर तुलादान भी हुआ। लड्डू, फल व अलग अलग प्रकार से सीएम को तौला गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *