हरदा जिले में रेप का शिकार हुई 15 वर्षीय लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी पड़ोसी ने उसे जबरन गर्भनिरोधक गोलियां खिला दी थीं, जिसके बाद अत्यधिक रक्तस्राव (ब्लीडिंग) होने से उसकी हालत बिगड़ गई थी। बुधवार रात भोपाल के अस्पताल में उसने अंतिम सांस ली। पुलिस के अनुसार, मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पड़ोस में रहने वाले युवक वंश कैथवास ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था, जिससे वह दो माह की गर्भवती हो गई थी। जब आरोपी को गर्भ के बारे में पता चला तो उसने मामले को दबाने के लिए पीड़िता को गर्भनिरोधक गोलियां लाकर दीं। गोलियों के सेवन के बाद नाबालिग को असहनीय दर्द और भारी ब्लीडिंग शुरू हो गई। परिजन उसे तत्काल हरदा जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक, जब उसे अस्पताल लाया गया, तब उसके शरीर में मात्र 3 ग्राम खून शेष बचा था। नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत भोपाल रेफर किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। आरोपी गिरफ्तार, हत्या या गैर-इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ेंगी
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि आरोपी वंश कैथवास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। नाबालिग की मौत के बाद अब आरोपी पर दर्ज मामले में हत्या या गैर-इरादतन हत्या जैसी गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। सीएमएचओ बोले- बिना डॉक्टर के पर्चे की ऐसी दवाएं बेचना अपराध
वहीं हरदा सीएमएचओ डॉ. एचपी सिंह ने स्पष्ट किया है कि बिना डॉक्टर के पर्चे की ऐसी दवाएं बेचना अपराध है। यदि किसी मेडिकल स्टोर संचालक की संलिप्तता पाई गई, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। यह खबर भी पढ़ें भोपाल में 2 महीने की गर्भवती युवती ने सुसाइड किया भोपाल के न्यू कबाड़खाना इलाके में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दो महीने की गर्भवती थी। आत्महत्या से पहले उसने अपनी मां को कॉल कर बताया था कि पति से विवाद चल रहा है। उसने कहा था कि वह दो दिनों से खाना नहीं खा रही है, सास उसे प्रताड़ित करती हैं। पढ़ें पूरी खबर


