बैठक . डीसी ने कल्याण विभाग की योजनाओं व आवासीय विद्यालय के संचालन की समीक्षा

भास्कर न्यूज | चाईबासा जिला सभागार में डीसी चंदन कुमार की अध्यक्षता में कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं और एकलव्य आवासीय विद्यालय के संचालन पर समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान बताया गया कि जिले में दस नए प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है। वहीं बताया गया कि प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, वित्तीय वर्ष 2025-26 में लक्ष्य के विरुद्ध अब तक तकरीबन 75% विद्यार्थियों का विभागीय कल्याण पोर्टल पर निबंधन किया गया है। इसके साथ ही 1,40,483 विद्यार्थियों को डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति भुगतान की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। बैठक में बंदगांव, गुदड़ी व नोवामुंडी के संबंधित पदाधिकारी को अपने-अपने प्रखंड में जन्म प्रमाण पत्र के अभाव के कारण आधार विहीन बच्चों की सूची तैयार करने और संबंधित क्षेत्र में कैंप लगाकर जन्म प्रमाण पत्र निर्गमन एवं आधार निबंधन का कार्य करवाने के िलए जिला स्तर से विशेष कार्य योजना तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया की योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 245 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 96 आवेदकों को नियमानुसार निर्धारित राशि का भुगतान किया गया है। साइकिल की आपूर्ति नहीं करने की वजह से आपूर्तिकर्त्ता एजेंसी को कारणपृच्छा करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में एकलव्य आवासीय मॉडल विद्यालय वॉटर प्यूरीफायर, इमरजेंसी रोशनी, बोरिंग, हैंडपंप लगवाने, खेल उपकरण एवं म्यूजिक उपकरण इत्यादि सामाग्री की सूची मांगी गई है। उक्त बैठक में परियोजना निदेशक- आईटीडीए श्री जयदीप तिग्गा, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री गोपी उरांव, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं सहायक अभियंता सहित अन्य उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *