जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में प्लेसमेंट कैंप 19 को

अमृतसर | जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो में 19 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त सह-सीईओ अमनदीप कौर ने बताया कि प्रशासन युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। जिला रोजगार अधिकारी मुकेश सारंगल के अनुसार इस कैंप में डायरेक्टरेट ऑफ सेंसस ऑपरेशन पंजाब अमृतसर द्वारा टेक्निकल असिस्टेंट के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से होगी और शुरुआती अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) 18 महीनों का होगा। इस कैंप में बीसीए, बीएसई,एमसीए एमएसई योग्यता रखने वाले युवक और युवतियां भाग ले सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *