अमृतसर| सुल्तानविंड रोड पर जगह-जगह बने गड्ढों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बरसात के बाद गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। कई बार नगर निगम को शिकायतें देने के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले स्कूल वाहन, ऑटो और अन्य गाड़ियां भी धीमी रफ्तार से चलने को मजबूर हैं। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। -सुखवंत सिंह निवासी सुल्तान विंड


