अमृतसर| घी मंडी से पहले स्थित शिवाला भूतनाथ मंदिर के सामने वाली साइड कूड़ा लिफ्टिंग रोजाना न होने से हालात बदतर बने हुए हैं। मंदिर के सामने सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा रहता है, जिससे पूरे इलाके में बदबू फैल रही है। लोगों का कहना है कि कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता, जिस कारण राहगीरों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। गंदगी के कारण बदबू और आवारा पशुओं का जमावड़ा भी बढ़ गया है। लोगों ने नगर निगम से मांग की है कि यहां रोजाना कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मंदिर के आसपास साफ-सफाई बनी रहे और लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके। – जतिंदर कुमार निवासी शेरा वाला गेट।


