कोंडागांव| ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष टीसी राठौर के निर्देश एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सदाशिव राम नायक के मार्गदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अजय नायक द्वारा ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ प्रदेश के विभिन्न प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिसमें छत्तीसगढ़ ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ललिता भारद्वाज को बनाया गया है। ललिता भारद्वाज इसके पहले ऑल इंडिया बंजारा सेवा संघ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए समाज के प्रति सक्रिय भूमिका निभाते हुए जागरूक कार्य किया है। जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें अखिल बंजारा सेवा संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह सम्पूर्ण जानकारी बंजारा समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी रामकुमार भारद्वाज ने दी है। ललिता भारद्वाज ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सभी पदाधिकारियों और समाज का आभार माना। उन्होंने कहा कि महिलाओं का योगदान सभी क्षेत्रों में सर्वोपरि है, वे परिवार से लेकर समाज को आगे बढ़ाने में निस्वार्थ कार्य करती हैं। एकता से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।


