सुकमा में 18 लोगों का हुआ नवीन आधार पंजीयन

भास्कर न्यूज | सुकमा जिला प्रशासन के तत्वाधान में पुनर्वास केंद्र सुकमा में एक विशेष आधार पंजीयन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के माध्यम से पुनर्वास केंद्र में निवासरत लोगों के आधार कार्ड सहित आवश्यक शासकीय दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं, जिससे वे विभिन्न सरकारी योजनाओं में पंजीयन कर सकें और सामाजिक-आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मो. शाहिद से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनर्वास केंद्र में आयोजित आधार कैंप में कुल 18 पुनर्वासित हितग्राहियों का नवीन आधार पंजीयन सफलतापूर्वक किया गया। शेष हितग्राहियों के दस्तावेजों के अद्यतन एवं सुधार की प्रक्रिया भी त्वरित रूप से की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *