वार्षिक उत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

भास्कर न्यूज | जांजगीर शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमित जोगी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कोडी एलन (यूएसए) भी उपस्थित रहे। उत्सव की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य, गीत और नाट्य सहित विविध प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की खुलकर सराहना की। मुख्य अतिथि अमित जोगी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनसे बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आती है। कार्यक्रम संचालन कर रहे डॉक्टर राकेश जोशी ने बताया कि आने वाले समय में स्कूल में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ रोबोटिक लैब, उन्नत कंप्यूटर लैब और कक्षा 6 से नीट–जेईई फाउंडेशन कोर्स शुरू किए जाएंगे। कार्यक्रम में घाशी भारद्वाज (राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस काउंसिल) और पुष्कर दिनकर (अध्यक्ष, पंचायत संघ पामगढ़) विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उत्सव का समापन पुरस्कार वितरण और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *