सिटी रिपोर्टर | बीकानेर कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के पंद्रह सूत्री कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा बैठक 19 जनवरी सुबह 11 बजे कलेक्टर सभागार में आयोजित की जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेश कालवा ने संबंधित अधिकारियों से अपने कार्यालय से की प्रपत्रानुसार प्रगति रिपोर्ट (अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक) उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।


