वीबी जी-राम जी भारत के संकल्प में मील का पत्थर: अरुण सिंह

बीकानेर| भाजपा की वीबी जी-राम जी जन जागरण अभियान पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार को सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने वीबी जी-राम जी को विकसित भारत के संकल्प में मील का पत्थर बताया। प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस रोजगार गारंटी के खत्म होने का भ्रम फैला रही है जबकी पीएम मोदी ने रोजगार गारंटी में 100 से बढ़ाकर 125 का प्रावधान किया है और 151 हजार करोड़ रु. का वित्तीय प्रावधान रखा है। अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने राम सेतू के प्रमाण मांगे, सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रश्न उठाए और एसआईआर अभियान का विरोध किया, परन्तु जनता ने एक के बाद एक चुनाव में नकार दिया और अब जीरामजी नाम का गलत विरोध कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांसदों विधायकों को अपने अपने क्षेत्रों में 5-5 रात्रि चौपाल करने का लक्ष्य दिया। कार्यशाला में किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, जसवंत बिश्नोई, प्रभुलाल सैनी, राजेंद्र राठौड़, मुकेश दाधीच ने अभियान में सोशल मीडिया के सहयोग़ से जिला सम्मलेन, श्रमिक संवाद और पदयात्रा के माध्यम से जन जागरण अभियान को सफल करने का आव्हान किया। कार्यशाला में श्याम पंचारिया, बिहारी लाल बिश्नोई, रामगोपाल सुथार, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह भाटी, डॉ. अशोक भाटी ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *