गंगा जुबली गोशाला में 38 माह से गोदान, तुलादान, महागोप्रसादी जारी

बीकानेर| पूगल रोड स्थित श्रीगंगा जुबली पिंजरा प्रोल गोशाला में विगत 38 माह से नित्य 14 क्विंटल गुड़ मिश्रित लापसी सेवा के साथ रोजाना गोदान, तुलादान, महागोप्रसादी, आरती परिक्रमा का सेवा अभियान चलाया जा रहा है। गो सेवा प्रकल्प बालसंत छैल विहारी महाराज के सानिध्य एवं गोसेवी देवकिशन चांडक के संयोजन में अभियान चल रहा है। शुक्रवार को हंसादेवी सागर आप्टे, सरिता जितेन्द्र आप्टे, आरुष एवं युविका मोदी के जन्मदिन पर, ज्योत्सना दीपक मोदी, मंजूदेवी राजकुमार मोदी, स्व. मुलाराम भामा की प्रथम पुण्यतिथि पर सुंदरलाल मनोज कुमार सोनी परिवार द्वारा गोशाला में 14 क्विंटल गुड़ मिश्रित लापसी रखी। गो सेवाश्रम में प्रेमलता चांडक, विनिता डागा, इंदू वर्मा, विजय उपाध्याय, लोकेश कुमार अरोड़ा, नत्थूराम पारीक, जगदीश जोशी आदि ने सेवा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *