सिटी रिपोर्टर | बीकानेर बीकानेर के नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल का अभिनन्दन किया गया। समारोह जस्सूसर गेट के अंदर मूमल गार्डन में आयोजित किया गया। बाल मंच के पूर्व प्रदेश संयोजक अरुण व्यास ने अभिनंदन में कहा कि बीकानेर में पहली बार ऐसा हुआ ही कि किसी दलित समाज के व्यक्ति को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाया गया है जो कि गर्वित और हर्षित विषय है। मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि आप सभी की ताकत और स्नेह देखकर मुझे पक्का विश्वास है कि सभी वरिष्ठ जनो के मार्गदर्शन और युवाओं के साथ के बूते हम बीकानेर पूर्व और पश्चिम विधानसभा में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक प्रभावी कार्य करते हुए पार्टी को संगठन को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पुष्करणा ब्राह्मण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकिशोर व्यास ने कहा कि पार्टी की बागडोर अनुभवी व्यक्ति के हाथों में है हमारा सहयोग इनको मिलेगा तो संगठन स्वत मजबूत होगा। स्वागत कार्यक्रम में जिया उर रहमान आरिफ, मकसूद अहमद, अब्दुल मजीद खोखर, माशूक अहमद, हेमंत किराडू, महिला जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़, गजेंद्र सिंह सांखला द्वारा मदनगोपाल मेघवाल का स्वागत अभिनन्दन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


