अटलबंध मंडी चौराहे के पास कूड़े का ढेर, आवारा गोवंश का रहता जमावड़ा

भरतपुर। अटलबंध मंडी चौराहे के पास कूड़े का ढेर जमा होने से बीमारियों की आशंका पैदा हो गई है। इसके साथ ही कूड़े के ढेर पर आवारा गोवंश का जमावड़ा बना रहता है। आवारा गोवंश की धमा चौकड़ी से राहगीरों के चोटिल होने की आशंका भी बन गई है। स्थानीय व्यापारी पंकज गुप्ता, नितेश गर्ग, सुभाष सिंघल आदि ने बताया कि इस संबंध में पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. सुभाष गर्ग को भी ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इस स्थान को अघोषित कचरा पॉइंट बना दिया गया है। जगह-जगह से कूड़ा इकट्ठा कर यहां पर पटक दिया जाता है, जिसकी वजह से स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है। नालियों की सफाई न होने से बदबूदार पानी मच्छर जनित बीमारियों को आमंत्रित कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *