बोकारो | बोकारो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने अपने आवासीय कार्यालय दुंदीबाद में मकर संक्रांति के अवसर पर मजदूरों के साथ दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियों का आरोप लगाया और मनरेगा समेत मजदूर अधिकारों की रक्षा की बात कही। कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा कानून में बदलाव कर ग्रामीण जनता के हक और अधिकारों को कमजोर करने का काम कर रही है।


