बोकारो | बोकारो में महिला काव्य मंच की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर सभी को आनंदित किया। अध्यक्षता काजल भलोटिया ने व संचालन ज्योति वर्मा ने किया। इस अवसर पर एक कवयित्री को विदाई भी दी गई। समापन भाषण सचिव ऋचा प्रियदर्शिनी ने दिया। गोष्ठी की शुरुआत आशा पुष्प की सुमधुर सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत किया, जिसमें काजल भलोटिया, शीला तिवारी, ऋचा प्रियदर्शिनी, क्रांति श्रीवास्तव, दीप्ति झा, डॉ. आशा पुष्प, ज्योतिर्मयी राणा डे, रिंकू गिरि, डॉ. राखी बरनवाल, ज्योति वर्मा, अमृता शर्मा, पद्मावती कोमल, करुणा कलिका, सोनी कुमारी, रेणुका सिंहा, दीप्ति झा, नीलम झा, रीना यादव, अरफा साइमीन, जयंती सिंह, गीता कुमारी गुस्ताख़, माला, संजू गिरि ने काव्य पाठ कर मोहित कर दिया।


